मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव टोला वार्ड संख्या 01 में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग कर धमकी देने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है। वही घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक खोखा, सहित दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।