बरियातु: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, फूलसू बाजारटांड़ व आरोग्य मंदिर के पास लगाया गया प्याऊ
बारियातू प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और तपती धूप को देखते हुए फुलसू पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख निशा शाहदेव एवं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से फूलसू बाजारटांड़ तथा फूलसू आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप राहगीरों व आमजनों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई. इस पहल से बाजार आने लोगों, मरीजों तथा ग्रामीणों को सुविधा होगीl