बरहट: भीषण गर्मी को लेकर जमुई के डीएम का बड़ा आदेश, 27 तक बदला जाएगा स्कूलों का समय
Barhat, Jamui | May 23, 2026 जमुई जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए DM श्री नवीन ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ग 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 मई तक रोक लगा दी गई है। आदेश के अनुसार शनिवार को 7 बजे बताया गया कि वर्ग 5 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11:00 तक ही होगा।