बहोरीबंद: जल गंगा दशहरा की तैयारियों में बहोरीबंद जुटा, ग्राम कल्हैयाखुर्द में जनभागीदारी से हुआ श्रमदान
“जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम कल्हैयाखुर्द स्थित कौड़ियां सेक्टर में जल संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित कर आगामी “जल गंगा दशहरा” कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की गई।