गुरुवार को 2 बजे सदर कोतवाली के पास नगर पालिका का वाटर सप्लाई का पाइप टूट जाने के कारण दर्जनों वार्डो में पानी की सप्लाई बाधित रही।अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि टूटे हुए पाइप लाइन का मरम्मत कराया जा रहा है। जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जाएगी।