महाराजगंज: मधुबनी बी-पैक्स का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
मधुबनी स्थित बी-पैक्स समिति पर वृहस्पतिवार को 4 बजे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा, तहसील निचलौल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने धान खरीद, तौल प्रक्रिया और खाद वितरण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई तरह की कमियाँ और अनियमितताएँ सामने आईं, जिन्हें लेकर समिति सचिव को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।