महाराजगंज: जिला अस्पताल में किशोरी ने टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, मां ने नवजात को नाली में फेंकने की कोशिश की
जिला अस्पताल में गुरुवार को 2 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे एक 15 वर्षीय बिन ब्याही किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी मां के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया। नवजात को झोले में रखकर अस्पताल परिसर से बाहर ट्रामा सेंटर के सामने स्थित नाली में फेंकने का प्रया