भगवानपुरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती पुलिया और नदी पार करने को मजबूर हैं। पीपलझोपा के राजमोहली में बच्चों को परिजन हाथ पकड़कर उफनती , जबकि काबरी-सागमली मार्ग पर ग्रामीण बैलगाड़ी और बच्चों को पीठ पर बैठाकर पुलिया पार करते नजर आए घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की है