उज्जैन शहर: मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ की लागत से बनी कोठी रोड का लोकार्पण किया, पैदल चलकर विकास कार्य देखा
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोठी रोड संकुल से देवास रोड होते हुए विक्रम नगर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। लगभग 2 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण से यातायात सुगम और सुरक्षित होगा। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने पैदल निरीक्षण कर विकास कार्यों को देखा और कहा कि सिंहस्थ 2028 के तहत शहर में निरंतर विकास हो र