घोसी: जहानाबाद में 16 अप्रैल को जॉब कैम्प, 10वीं पास के लिए 50 पद, ₹19000 तक सैलरी और हॉस्टल मुफ्त
जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा 16 अप्रैल 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में Blink Commerce Pvt Ltd. द्वारा पिकर एवं पैकर के 50 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन 14,600 से 19,000 रुपये तथा हॉस्टल सुविधा भी मिलेगी। कार्यस्थल बैंगलोर व मुंबई होगा। NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है।