बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर घायल मिस्त्री की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित मॉर्डन मार्केट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान एक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 26 मई को उस समय हुआ जब सुजानेदसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोडाराम माली बिल्डिंग की छठी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक कोटस्टोन टूट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ओमप्रकाश नीचे गिर गए। हादसे