सोमवार को करीब 11 बजे कमिश्नर कार्यालय में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले हेतु बायी तट मुख्य नहर से 3 नवंबर 2025 को, तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की नहर के लिए 5 नवंबर 2025 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 7 नवंबर 2025 से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा।