सिकंदरा: रेणुका गैस एजेंसी में अनियमितता पर डीएम ने सख्ती दिखाई, कंपनियों को तलब किया
जमुई में गैस एजेंसियों की मनमानी पर जिला पदाधिकारी नवीन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार 4 बजे उनके निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सिकंदरा स्थित रेणुका गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। उपभोक्ताओं की शिकायतों और मौके की स्थिति के आधार पर एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।