बांसगांव: बाँसगाँव में जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, रात में सोते समय हुआ हमला, घरवाले हार्ट अटैक समझकर अस्पताल ले गए
गोरखपुर के बाँसगाँव इलाके में देर रात जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय परिजन को जानकारी नहीं हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हार्टअटैक की आशंका पर हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पीठ में गोली लगी है। जिसके बाद जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर से इलाके में खौफ और सनसनी फैल गई है।