बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में पड़ोसियों ने महिला के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में 4से5 लोगों ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।