कामां: जुरहरा पुलिस ने 6 ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्त 6 आरोपी गिरफ्तार
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत जुरहरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रॉलियों में बिना वैध रवन्ना के केशर और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।