लोहरदगा: बड़ा तालाब के समीप झारखंड ओपन एक्वेटिक मीट आज, तैयारी पूरी
लोहरदगा जिला के बड़ा तालाब के समीप झारखंड ओपन एक्वेटिक मीट का आयोजन आज किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, हाजी अब्दुल जब्बार सहित कई लोग शामिल होंगे। साथ ही अलग-अलग जिलों के सैकड़ो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।