झांसी: शादी समारोह में एक-दूसरे पर चली कुर्सियां, मारपीट का वीडियो आया सामने, नैंसी गार्डन का बताया जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Mar 9, 2025 झांसी में शादी समारोह में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाई गई। मारपीट और एक दूसरे को कुर्सी मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के नैंसी गार्डन का बताया जा रहा। जहां चल रही शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।