झांसी: सिमरा गांव में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या की, पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद, भतीजे पर दर्ज हुआ मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Mar 9, 2025 सिमरा गांव में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या,पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद,भतीजे पर हुआ मुकदमा दर्ज दरअसल झांसी में भतीजों ने अपने चाचा को मार डाला। आज सुबह खेत में पानी लगाने को लेकर उसका भतीजों से विवाद हो गया तो उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने एक भतीजे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।