जगदलपुर: आसना से किसान के घर से अज्ञात चोर ने 57 बोरा धान चुराया, FIR दर्ज
शहर सीमा से सटे आसना इलाके से एक किसान के कोठार में रखा 57 बोरा धान किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यहां रहने वाले किसान ललित कुमार पाणिग्रही ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका धान चोरी हो गया है।