हरदोई: स्ट्रांग रूम बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण, कहा प्रवेश द्वार पर 10 पाइप लगाई जाए
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2024 हरदोई में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम बनाये जाने हेतु मंडी परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी परिसर में सफाई करायी जाये। प्रवेश द्वार पर 10 पाईप लगाए जाएं ताकि जानवर अंदर प्रवेश न कर सकें। शेडों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाये।