गाज़ियाबाद: टप्पेबाजी करने वाले विदेशी मूल के 4 अभियुक्त व एक अभियुक्ता को कौशांबी पुलिस ने आनंद विहार बॉर्डर से किया गिरफ्तार
कौशांबी पुलिस ने टप्पेबाजी कर लोगों को ठगने वाले साबिर, अब्दुल रहीम, अमन, नवीन व रुकसाना को गिरफ्तार किया है। सभी लोग बांग्लादेश के रहने वाले हैं। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि यह सभी कागज की गड्डी में नोट लगाकर लोगों को ठगते है। इनके पास से 5 कागज की गड्डी व 5 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।