गाज़ियाबाद: कविनगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 2 फरार अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध पिस्टल बरामद
थाना कविनगर पुलिस ने गुरुवार को हत्या का प्रयास करने वाले राशिद और साहिब नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को राजनगर कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 1 अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते 16 अप्रैल को अनिल कुमार नाम के वादी की ओर से इस मामले को लेकर तहरीर दी गई थी।