गाज़ियाबाद: वसुंधरा के सेक्टर 12 स्थित होटल में लगी भीषण आग, मौके पर आग बुझाने में जुटीं दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां
गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित सेक्टर 12 में एसीपी कार्यालय के सामने अटल चौक के पास बने क्रिस्टल होटल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद सूचना पर दमकल विभाग से दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगातार दमकल कर्मियों की ओर से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।