गुना नगर: एबी रोड पर बड़े पुल के पास काली माता मंदिर के सामने दुकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
गुना में कोतवाली थाना के एबी रोड पर बड़े पुल के पास काली माता मंदिर के फुटपाथ पर लगी दुकान में आग लग गई। 25 मई को दुकानदार राजेश जैन ने बताया, रात 2:00 से 3:30 के बीच अज्ञात लोगों ने आग लगाई। कपड़े के बंडल दुकान का जूस का सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने काबू पाया। थाने में लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।