दुष्कर्म के मामले में केस वापस नहीं लेने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचकर प्रताड़ित एक युवती ने अपनी आपबीती बताई। थाने में आरोपी युवक पर प्रकरण दर्ज किया गया।