जिले के एसपी विनीत कुमार के अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश के आलोक में हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया जिसके गाड़ियों के कागज पत्र एवं वाहन चालकों की गहन तलाशी ली गई। मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 76 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूलते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।