पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 1:09 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर शनिवार की रात पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।