धमतरी: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, दुकान से कुछ दूर मिला खाली गल्ला
सिहावा थाना से अनुसार आशीष खंडेलवाल का बाजार पारा सिहावा में किराना दुकान है। इनके दुकान में 19 व 20 जून के मध्य रात अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। और अंदर रखे गल्ला को उठाकर ले गया। गल्ला दुकान से 100 फीट दूर पर खाली मिला। बताया कि गल्ला में करीब 19000 रुपए रखा था। वही चोरी को लेकर दुकान संचालक आज रविवार को थाना आकर रिपोर्ट।