मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र एवं युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। कार्तिकेय चौहान ने जोर देते हुए कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।