नीमडीह: कुशपुतुल गांव के वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से बंद सोलर पंप, 50 परिवारों पर पेयजल संकट
नीमडीह प्रखंड की तिल्ला पंचायत अंतर्गत कुशपुतुल गांव के वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से सोलर पंप खराब होने के कारण करीब 50 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के निर्देश पर