बालाघाट: कार ने बाइक को टक्कर मारकर मौके से हुआ फरार, एक महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी
भरवेली थाना अंतर्गत बैहर रोड पर स्थित ग्राम हीरापुर के पास फोर व्हीलर मोटरसाइकिल को ठोस मार कर फरार हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में बैठी एक महिला घायल हो गई। घायल महिला रोशनी पति निज्जु सोनेकर 36 वर्ष ग्राम धन्सुआ थाना भरवेली निवासी है। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जहां अस्पताल में उपचार जारी है वहीं पुलिस ने मामला संज्ञान में