गभाना: गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना गभाना की टीम सुबह 11 बजे गांव कन्होई के प्राथमिक विद्यालय पहुंची, जहां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।