वारासिवनी: गुरुनानक धर्मशाला में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक, स्वास्थ्य बीमा योजना की दी गई जानकारी
वारासिवनी में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन, बालाघाट की बैठक गुरुनानक धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें वारासिवनी, लालबर्रा, रामपायली व खैरलांजी के पेंशनर्स शामिल हुए। आई डी पटले ने संगठन की गतिविधियां बताईं। मेड सेव कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, कार्ड व “स्वास्थ मंत्र” ऐप की जानकारी के एल गौतम ने दी।