बरहट: आंजन नदी पुल के पास 50 लाख लूट कांड मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की गई
Barhat, Jamui | Apr 10, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग आंजन नदी पुल पर स्वर्ण व्यापारी से 50 लाख की लूट मामले में फरार आरोपी राहुल ठठेरा के घर शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की गई। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में पुलिस टीम जेसीबी और ढोल-नगाड़ों के साथ भछियार मोहल्ले पहुंची। जहां घर के दरवाजे-खिड़कियां समेत सामान जब्त कर थाने ले जाया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने 6 बजे दी।।