सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने माहुरी गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Nov 1, 2024 माहुरी गांव से नालंदा थाना पुलिस ने गुरूवार की संध्या करीब 5.30 बजे नशे में धुत्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार की दोपहर 1.15 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.