रामसनेही घाट: मूसेपुर संपर्क मार्ग के किनारे सूखी नहर में मिली अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच
शनिवार की सुबह मूसेपुर संपर्क मार्ग स्थित सूखी नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतका के पुत्र चुन्नीलाल ने महिला की पहचान अपनी मां सरजू देवी निवासी जगदीशपुर मजरे सादुल्लापुर के रूप में किया है। चुन्नीलाल ने बताया उसकी मां 10 जून की सुबह घर से निकली थी वापस नहीं आई। उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी सुनने में भी परेशानी थी।