नवाबगंज: बाराबंकी में सड़क हादसे में मृत महिलाओं के शवों से गहने गायब, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस को दी तहरीर, जांच जारी
बाराबंकी जिले में एक सड़क हादसे के बाद मृत दो महिलाओं के शवों से आभूषण गायब होने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह घटना फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम हुई थी, जिसमें देवरानी और जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में एक तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।