बेगूसराय: बड़ी बलिया में दबंगों ने पिता-पुत्र को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया में दबंगों ने पिता-पुत्र को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।