पिंड्रा: बड़ागांव में वीडियो ने किसानों को दी चेतावनी, फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेगा अनुदान
बड़ागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चंगवार में शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म रजिस्ट्री के बिना किसानों को बीज खाद उर्वरक और कृषि यंत्रों पर कोई अनुदान नहीं मिलेगा। वहीं 200 किसानों में से 15 किसानो की रजिस्ट्री पूरी हो पाया।