अनूपपुर: अमित शुक्ला निर्विरोध चुनाव में बने जिलाध्यक्ष, पत्रकार परिषद की नई टीम गठित
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला अनूपपुर का निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा व सहायक कैलाश पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें अमित शुक्ला निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए,संरक्षक मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विभिन्न प्रकोष्ठों व पदों पर अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त हुए। सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गई