लोहरदगा: नवाडीपाड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
लोहरदगा के नवाडीपाड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार शाम 3 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसाद नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. गणेश प्रसाद, उर्सुला हॉस्पिटल लोहरदगा की डॉ. आइलिन, एवं लोहरदगा नर्सिंग होम के डॉ. राजेश कुमार भगत ने संयुक्त रूप से किया।