लोहरदगा: लोहरदगा में कुत्तों के हमले से पांच साल का बच्चा घायल, जय श्रीराम समिति ने दिलाया सदर अस्पताल में इलाज
जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। गणेश साहू का पांच वर्षीय पुत्र अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकला ही था कि अचानक पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मासूम पर कुत्तों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां ने साहस दिखाते हुए किसी तरह कुत्तों को भगाय।