लोहरदगा: लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव 25 मार्च को ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
लोहरदगा विधायक सह झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव 25 मार्च को लोहरदगा जिले के भंडरा, लोहरदगा सदर प्रखंड, किस्को और कुडू प्रखंड का व्यापक दौरा करेंगे। इस दौरान वे हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे, इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने सोमवार शाम 4:00 बजे जानकारी दी