कांके: कोकर इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
Kanke, Ranchi | Apr 5, 2026 कोकर इलाके में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और अफरा तफरी का माहौल बन गया।