पुखरायां में बुधवार को पारा 42 के पार पहुंच गया। छात्राएं मुंह में दुपट्टा बांधकर कॉलेज से घर जाती दिखी। भीषण गर्मी व लू के चलते बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुखरायां बाजार में सन्नाटा पसरा गया। जरूरी कार्य होने पर ही लोग घर से अंगौछा बांधकर व सर ढककर निकले।