बदायूं: बदायूं के दहेमू गांव के जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर हुए राख
Budaun, Budaun | Mar 14, 2026 बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव के जंगल में शनिवार एक बजे के आसपास अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल में लगे सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी ।