जौनपुर: एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में बेरहमी से पीटा
एसडीएम सदर कार्यालय में कार्यरत मुंशी रमाशंकर विश्वकर्मा पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। रमाशंकर अपने पोते नितिन के साथ बाइक से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जा रहे थे। सुबह घर से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचते ही तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों, हेलमेट तथा लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।