लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति ने आयोजित किया भव्य होली मिलन और कार्यकर्ता सम्मेलन, एक-दूसरे को लगाया गुलाल
फागुन के रंगों और उल्लास के बीच जय श्रीराम समिति के द्वारा रविवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा पावरगंज स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर प्रांगण में भव्य होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल होली के रंगों से सराबोर रहा, बल्कि संगठन की एकजुटता और समर्पण भावना का जीवंत प्रमाण भी बना।