शाहबाद: बिजली पोल तोड़कर 18 पोलों के तार चोरी, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Shahbad, Baran | Apr 28, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। कनिष्ठ अभियंता आनंद ओझा के अनुसार चोरों ने नागोरी फीडर की 11 केवी लाइन से छेड़छाड़ करते हुए खटका रोड पर करीब 10 बिजली पोल क्षतिग्रस्त कर दिए और 18 पोलों के तार चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।